ग्राम समाचार, पाकुड़। जिला कृषि कार्यालय द्वारा आगामी 9 फरवरी को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सदर प्रखंड परिसर पाकुड़ में होगा। मेले को सफल बनाने को लेकर तैयारी चरम पर है। जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास के द्वारा सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि सभी अपने अपने प्रखंड के प्रगतिशील किसान को साथ मेला में लाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ क्षेत्र में कार्यरत किसान मित्र को भी मेले में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। मेला सह प्रदर्शनी में कृषि प्रदर्शनी, कृषि प्रादर्श प्रतियोगिता, कृषक वैज्ञानिक के साथ सामूहिक परिचर्चा एवं वैज्ञानिक गण द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान आन स्पाट किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास नेकहा कि कृषि विभाग द्वारा कृषि मेला, कृषि प्रदर्शनी सह कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। कृषि मेला में विभिन्न ग्रामों से आऐगे किसान अपने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायेगे। जिसमें कद्दू, मूली, ब्रोकली आदि की उन्नत किस्म की खेती एवं उनके उन्नत उत्पादों के बारे में विस्तार से लोगों को बताऐगे किसानों अपने उन्नत किस्म की सब्जियों की प्रदर्शनी लगाते हुए यह दिखायेंगे कि किस प्रकार उन्होंने खेती में नए-नए प्रयोग कर ऐसी सब्जियां उगाई हैं।किसानों को अपने उत्पादन फल, फुल, सब्जी आदि मेले में लेकर शामिल होने की अपील की है।
Pakur News: किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 9 को

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें