ग्राम समाचार,चांदन,बांका।
जानकारी के अनुसार चान्दन प्रखंड अंतर्गत चान्दन बस स्टैंड के पीछे वार्ड न० 10 में रविवार शाम तक चल रहा नूरी मस्जिद की ढलाई में एक कड़ाही मसाले के लिए लगातार बोली (डाक) लगाने का काम चलता रहा।और बढ़ चढ़कर लोगों ने हिस्सा लेकर डाक बोल कर स्थानीय
मुस्लिम परिवार ने सहयोग राशि देकर मस्जिद में अपनी भागदारी निभाया। इस संबंध में कुल 12 कड़ाही मसाले के लिए 6 लाख 61 हजार की राशि जमा किया गया। जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले शेख रूपसान 1 लाख 81 हजार, लगाएं तथा तौफीक शेख 81 हजार,इमरोज 86 हजार,आलम 35 हजार,नईम 41 हजार,अकबर अली 31 हजार,तोसिम 32 हजार,सनाउल 30 हजार, मोहम्मद सरफ़्फ़ुद्दीन 35
हजार,जियाउल 26 हजार,इकराम 31 हजार,आसिफ और हन्नान ने 52 हजार रूपए का योगदान देकर मस्जिद में अपना योगदान किया। और अधिक बोली लगाकर सहयोग राशि देने वाले शेख रुपशान को फूल माला से सम्मानित किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मस्लिम समुदाय की महिला, पुरुषों ने भी बढ़चढ़ कर सहयोग किया। तथा इस अवसर पर ग्रामीण उपस्थित थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें