ग्राम समाचार,चांदन,बांका।
आज 18 फरवरी 2021 को ग्राम पंचायत चांदन में वार्ड नंबर 7 के रहने वाली समरी देवी ने अपने ही नाती को गोद वंश लिया! जानकारी के अनुसार चांदन पंचायत ग्राम कचहरी सरपंच कार्यालय सरपंच गौतम कुमार दुबे के समक्ष स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कर नानी समरी देवी ने अपने ही नाती अरुण पुरी को गोद वंश लिए। नानी समरी देवी बताई कि नाती
कुसुमजोरी पंचायत के अरुण तुरी नाम का लड़का है। इसी क्रम में अरुण तुरी ने बताया कि समरी देवी मेरी नानी लगती है। जो गरीब और असहाय अत्यंत गरीबी रेखा के अंतर्गत गुजर बसर कर रही थी उम्र के लिहाज से एवं इसका वंश नहीं रहने के कारण इस उम्र में मेरे सिवा देखरेख करने वाला कोई नहीं था, इसलिए मैं इनका सेवा खाना पीना के अलावा मृत्यु तक का श्राद्ध कर्म एवं बीमारी अवस्था में दवा की व्यवस्था वगैरह जो भी
आवश्यकता के अनुसार पूर्ति करेंगे। जबकि समरी देवी की एक गुठरी नाम का बेटी है जो मानसीक तौर पर बुद्धिहीन है। उपरोक्त विषय में बात करते हुए अरुण तुरी ने बताया कि, सारे हालात को नजर रखते हुए मैं इसका जिवन निर्वाह सरपंच कार्यालय गौतम दुबे के समक्ष गवाह को रखते हुए जिम्मेदारी लेता हूं।इस परोपकारी कार्य को देखते हुए तुरी समाज काफी खुश थे। मौके पर तुरी समाज के नरेश तुरी एवं बुद्धू तुरी की पत्नी के साथ-साथ कार्यालय में चांदन पंचायत के दर्जनों व्यक्ति मौजूद थे।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें