ग्राम समाचार, चांदन, बांका। बांका चांदन- जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2021 को चांदन प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी बी सी ओ राजीव रंजन अपने बाइक से क्षेत्रीय दौरा करने पूर्वी कटसकरा पैक्स एवं कुसुम जोरी पैक्स निरीक्षण करने गए थे, जो लौटने के क्रम में देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित चांदन तुर्की मोड़ के समीप सामने से आ रही ट्रक से बचने के कारण बाइक सवार राजीव रंजन का संतुलन बिगड़ जाने से रोड किनारे गिर गए।
जिस कारण अंदरूनी चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से चांदन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया। इस संबंध में वि सी ओ राजीव रंजन ने बताया कि मेरा चार पहिया वाहन खराब हो जाने के कारण बाइक से क्षेत्रीय दौरा कर शाम 4:30 बजे लौटने के क्रम में बाइक ड्राइव संतुलन बिगड़ गया। जिससे गिर जाने क्रम कमर में अंदरूनी चोट लगी। इलाज के बाद फिलहाल स्वास्थ्य हैं।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें