Rewari News : राष्ट्रीय किसान कांग्रेस का कार्यकर्त्ता सम्मलेन 26 को दिल्ली में होगा : कृष्ण लखेरा



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : 26 फरवरी को किसान कांग्रेस की और से दिल्ली में राष्ट्रिय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमे देशभर से किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भाग लेंगे।



इस सम्मलेन को किसान कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी और राकेश भड़ाना सम्बोधित करेंगे। रेवाड़ी में प्रैस कांफ्रेंस कर किसान कांग्रेस के राष्ट्रिय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के सन्दर्भ में बुलाई गई है जो शुक्रवार को 24, अकबर रोड नई दिल्ली में सुबह 10 बजे होगी। कृष्ण लखेरा ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसानो का तीन माह से शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते कृषि बिलो को वापस नहीं लिया जा रहा है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें