Chandan News: चोरों द्वारा घर में मारा सेंध, गृह स्वामी की सजगता से हुआ असफल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 

जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के देवघर -चांदन मुख्य सड़क किनारे तिवारी चौक के समीप बुधवार की मध्य रात अज्ञात चोरों के द्वारा धनंजय मंडल के घर में चोरी करने के उद्देश्य से सेंध काट रहे थे। तभी घटना की भनक लगते ही घर के सदस्य का नींद खुल गई। जिससे सेंध काट रहे चोरों को घर में प्रवेश करने में असफल हुआ। ज्ञात हो कि इस घटना के पूर्व गत वर्ष पहले अज्ञात चोरों द्वारा घर में चोरी कर सभी सामान ले गए थे। इसी चोरी करने के उद्देश्य से घर में सेंध मारा जा रहा था। तभी धनंजय मंडल के परिवार के सदस्यों द्वारा घर से हल्ला करने लगा जिसे 

देखते हुए चोर भाग निकलने में कामयाब हो गए। कुछ क्षण के बाद घर के मालिक धनन्जय मंड़ल ने काफी दूर तक पिछा करते हुए चांदन थाना पुलिस को जानकारी दी। जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों ने भी काफी खोजबीन किया। लेकिन कोई सुराग नहीं चला। इसी दौरान कुछ दूरी पर एक (संदेहात्मक)टार्च बरामद किया गया। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लिया। और टार्च के सहारे चोर तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। इधर वर्तमान न्यू थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के योगदान के बाद यह चोरी की पहली घटना है। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द ही चोर का पता लगा लिया जाएगा। जिससे इस तरह की घटना पर अंकुश लग सके। 

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें