Bounsi News: वार्ड सदस्यों को मानदेय नहीं मिलने के कारण किया प्रखंड मुख्यालय में हंगामा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौसी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने मानदेय नहीं मिलने पर विरोध जताया। इस दौरान 2 दर्जन से ज्यादा वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय में मानदेय नहीं मिलने पर नारेबाजी की। वार्ड संघ के सचिव रामजी मिश्रा ने बताया कि, विगत 3 वर्षों से वार्ड को मानदेय की राशि नहीं दी गई है। जबकि सरपंच और पंच को नियमित रूप से मानदेय की राशि दी जा रही है। मानदेय नहीं मिलने के कारण वार्ड सदस्यों में 


अधिकारियों के प्रति काफी नाराजगी है। मौके पर वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को आवेदन देकर मानदेय भत्ता जल्द भुगतान करने की मांग की है। इस दौरान मुखिया सरगुन यादव, प्रखंड अध्यक्ष जैनुल आलम, सचिव रामजी मित्रा, राकेश कुमार शर्मा, संजीत कुमार गुप्ता, कारू मोहल, कयूम अंसारी, अरविंद झा, अब्दुल रज्जाक, सहित काफी संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें