Bounsi News: भारतीय जनता पार्टी उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल बौंसी के द्वारा दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

ग्राम समाचार बौंसी बांका। 

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल में बौंसी के भालजोर बाबा तिलका मांझी शिशु मंदिर स्कूल में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी हीरालाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजीव 

लोचन मिश्र, जिला महामंत्री श्रीकांत रजक ने शिरकत की। इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भाजपा बौंसी मंडल उत्तरी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष द्वय पूरनलाल टूडू व पुरुषोत्तम ठाकुर ने की। इस प्रशिक्षण शिविर में पंचायती राज चुनाव, एफपीओ की कार्य संरचना, विचार, परिवार आदि विषयों पर प्रशिक्षण दी गई। साथ ही भाजपा का इतिहास एवं विकास, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं दायित्व, व्यक्तित्व 

विकास एवं सोशल मीडिया का प्रभाव उपयोग, कार्यपद्धती एवं संगठन संरचना में भूमिका, सैद्धांतिक, अधिष्ठान आदि विषयों पर प्रशिक्षण दी गई। इस अवसर पर महामंत्री प्रकाश चौधरी, उत्तरी भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक, उत्तरी मीडिया प्रभारी निर्मल झा, जिला परिषद सदस्य गणेश मुर्मू, मंत्री अवधेश मिश्रा, मंडल मंत्री संजीत कुमार गुप्ता, दिनेश यादव, 

मंडल महामंत्री दक्षिणी रंजीत सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष खिरो यादव, मंडल उपाध्यक्ष दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष दक्षिणी अरविंद यादव,उत्तरी मंत्री पंकज मांझी, जर्मन बेसरा, दिनेश गोस्वामी, रंजीना हेंब्रम, विनोद यादव, महादेव शर्मा, सरयू प्रसाद यादव, जनार्दन सिंह सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी ।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें