Bounsi News: गुरुधाम में वसंतोत्सव के तीसरे दिन आयोजित किया गया नारायण सेवा कार्यक्रम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

गुरुधाम आश्रम में पांच दिवसीय वसंतोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन नारायण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुरुधाम आश्रम संस्थापक गुरु महाराज योगीराज भूपेंद्रनाथ सान्याल सहित उनके पुत्र गुरु पद पर आसीन रहे स्व. काशीपति सन्याल व गिरजापति सान्याल की तैलचित्र की झांकी शिष्यों ने भव्यता पूर्ण निकाली। गुरुपद आसीन 

अमरनाथ तिवारी ने कहा  योगीराज भूपेंद्रनाथ सान्याल ने अपने गुरु श्यामाचरण लाहिड़ी के निर्देश पर 1945 में यहां आश्रम की स्थापना की है। जहां क्रिया योग अभ्यास की दीक्षा दी जाती है। क्रिया योग एक वैज्ञानिक पद्धति है। जिसमें प्राण और मन को संयुक्त कर अपने भीतर से सदगुण का विकास किया जाता है। आकर्षक सजी व्हीलचेयर पर की झांकी में पुष्पवर्षा अभिषेक के बीच घंटा, ढोल, झाल, करताल नगाड़े और करतल ध्वनि के साथ गुरु-भाईगण जयकारा लगाते चल रहे थे। 

झांकी वेद विद्यापीठ स्थित आयोजन स्थल तक पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के बाद नारायण सेवा प्रारंभ की गई। आश्रम के सभी कार्यक्रम कोरोना काल को लेकर सरकारी निर्देशों के अनुपालन किए जाने की बात कही गई है। कार्यक्रम में गुरुपद आसीन अमरनाथ तिवारी, देवसेना चक्रवर्ती मुख्य रूप से उपस्थित थे आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित देवनारायण शर्मा, सचिव शशि शेखर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष देवेश चंद्र चौधरी, गुरुगोविंद दास तिवारी, पंडित गंगाधर मिश्र, डॉ.चंद्रशेखर त्रिवेदी, श्याम सिंह, सदानंद चौधरी, आलोक राय, अजय कुमार दुबे, डा.योगेश्वर त्रिपाठी आदि थे। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें