Bounsi News: सुलेखा कुमारी  को भागलपुर प्रमंडल आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बांका जिला आंगनवाड़ी संघ की चुनावी बैठक बौंसी के छापोलिका धर्मशाला में किया गया। प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गीता कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जहांं  प्रदेश अध्यक्ष ने  पूर्व जिलाध्यक्ष सुलेखा कुमारी को मनोनित कर प्रमंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी  सौंपी है। बैठक में प्रदेश संयोजक रामसागर साह की मौजूदगी में  संघ सदस्यों ने 

निर्विरोध रुप से जिला अध्यक्ष के लिए सावित्री कुमारी का चयन किया है। नए जिला संरक्षक के रूप में जिला पार्षद मनोज बाबा को चुना गया है। चुनावी कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उमा देवी, महासचिव शारदा रानी मौजूद थीं। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक प्रकाश कापरी ने किया है। भागलपुर प्रमंडल आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ अध्यक्ष केेे रूप में सुुलेखा कुमारी को चुने जाने पर सदस्योंं ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं कहा कि इससे आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के संगठन में मजबूती आएगी। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें