ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।
शुक्रवार को वन प्रक्षेत्र के विभिन्न नर्सरी का डीएफओ राजीव रंजन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से रतनसार, फागा, राजदाह, बिरनियां एवं मंदार पौधशाला का निरीक्षण किया। इस बार 2 लाख से अधिक पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारी को मौसम के अनुरूप पौधा नर्सरी में तैयार करने को कहा। मुख्य रूप से अर्जुन एवं आसन के पौधे नर्सरी में तैयार करने को कहा। इन पौधों में तसर का कीट पालन होता है। डीएफओ ने अधिक
से अधिक नर्सरी लगाने पर जोर दिया। फरवरी से जून तक नर्सरी लगाने का अभियान जारी रहेगा। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि, नर्सरी में स्थानीय जनजाति के लोगों को काफी संख्या में रोजगार का अवसर मिलेगा। रतनसार नर्सरी में गोबर से वर्मी कंपोस्ट बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है। डीएफओ ने किसानों को पौधा देने का आदेश दिया है। इस मौके पर वन परिसर पदाधिकारी अरविंद कुमार पांडे, वनरक्षी प्रियंका कुमारी, कविता कुमारी, रवि रंजन कुमार आदि उपस्थित थे।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें