Banka News:बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की कार्यसमिति बैठक आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार, बांका।

आज दिनांक 18 फरवरी 2021 को गांधी चौक (बांका) पुरानी अस्पताल परिसर में श्री हरेकांत झा की अध्यक्षता में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से जिला मंत्री अजय कुमार चौहान तथा राज्य संयुक्त मंत्री दिनेश राय ने सभा को संबोधित किया सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वास्थ विभाग में काम करने वाले नियमित कर्मी संविदा कर्मी आशा कर्मी, ममता,भैक्सीन कुरियर के साथ अन्य कर्मियों के लंबित पड़े 

समस्याओं के निदान हेतु 20 फरवरी 2021 को धरना प्रदर्शन के माध्यम से सिविल सर्जन बांका को मांग पत्र समर्पित किया जाएगा। तथा 16 एवं 17 मार्च 2021 को स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र समर्पित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु जिले के तमाम कर्मचारीगण आशा कार्यकर्ता ममता, वैक्सीन कुरियर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उपस्थित होने का जिला मंत्री बांका के श्री अजय कुमार चौहान ने आश्वासन दिया। तथा प्रत्येक अस्तर पर संघ को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का अनुरोध किया गया। जिससे 

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति का हर स्तर पर मुखालफत हो सके। आज की बैठक में मुख्य रूप से संघ की कोषाध्यक्ष सनत कुमार ठाकुर, मृत्युंजय सिंह, रोहित कुमार, दिवाकर मंडल, घनश्याम मंडल, राजेश कुमार, ओम प्रकाश यादव, आशा कार्यकर्ता सोनी कुमारी, सरिता देवी, प्रोन्नति चटर्जी, आशा संघ के जिला मंत्री कुसुमवाला सिन्हा, प्रतिभा कुमारी, रंजू सिंह, वैक्सिंग कुरियर जिला मंत्री बांका के पुरुषोत्तम ठाकुर, कुमारी सोना, देवेंद्र कुमार, कौशल्या देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के प्रखंड अध्यक्ष आशा रेखा देवी, राजेश हेंब्रम, के साथ दर्जनों कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे। 

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन, बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें