Rewari News : भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात : वंदना पोपली

ग्राम समाचार न्यूज : भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान बावल और खोल मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं को  मीडिया पैनलिस्ट वंदना पोपली ने संबोधित किया और कहा प्रशिक्षण भाजपा की सतत चलने वाली सांगठनिक गतिविधि का प्रमुख हिस्सा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठन बोध के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होते हैं।इसी कड़ी में रेवाड़ी में  मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।  वंदना पोपली ने कहा इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा का प्रयोजन को समझने का प्रयास है हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता  राष्ट्रहित में साधना करता है और यह साधना सतत रूप से संगठित रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा चलती रहती है।



वंदना पोपली ने प्रशिक्षण शिविर में चार तत्वों पर विशेष रूप से  चर्चा की अध्ययन अध्यापन अभ्यास और व्यवहार। जिस प्रकार दीप से दीप जलता है जीवन से जीवन चलता है और कार्यकर्ता से कार्यकर्ता बनता है उसी प्रकार निरन्तर अभ्यास से व्यवहार से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश हित में आहुति देने के लिए सजग रहता है। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को खुला आसमान देती है हर एक पार्टी की विचारधारा या जन्मजात प्रवृत्ति होती है भारतीय जनता पार्टी की प्रवृत्ति अखंड भारत, अपनी सांस्कृतिक विरासत को संभालना, साथ सबका तुष्टीकरण किसी का नहीं आदि है
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें