ग्राम समाचार, पंजवारा, बाराहाट, बांका।
अनियंत्रित ऑटो पलटने से 4 लोगों की मौत।
बुधवार की शाम पंजवारा बांका मुख्य मार्ग के लखपुरा गांव के समीप बसोनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई।
जिसमें 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई और दो लोगों की मौत भागलपुर ले जाने के क्रम में हो गई।
जानकारी के अनुसार, धोरैया थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव की महिलाएं बैंक के काम से बांका बंधन बैंक गई थी। सभी महिलाएं जीविका समूह में काम करती है और बांका से लौटने के क्रम में बसोनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी महिलाओं को बाराहाट अस्पताल भेजा गया। जिसमें 2 की मौत घटनास्थल पर हो गई और चार महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर ले जाने के क्रम में दो की मौत हो गई और बाकी लोग खतरे से बाहर है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को पुलिस द्वारा थाना लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा, बाराहाट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें