ग्राम समाचार, पंजवारा, बाराहाट, बांका।
महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को मनाई जा रही है। केंद्र सरकार ने इसे पूरे देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। नेताजी की जीवनी और
कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद ही प्रेरणादायक है। जिसको लेकर आज पंजवारा गांधी मैदान में भी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पंजवारा थानाध्यक्ष मुरलीधर साह,दिनेश शेन गुप्ता, जित सेन गुप्ता,शंकर
प्रसाद सिंह,सुबोध कुमार,पंजवारा पंचायत के उपसरपंच संजीव झा, पंजवारा कैनरा बैंक के ऑफिस अटेंडेंट चिगो मंडल,अमूल सिंह,अजित ठाकुर, अमित यादव इत्यादि लोगो ने नेता जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा, बाराहाट, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें