ग्राम समाचार, पाकुड़। राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के कलहाजोर, बोहरा, रासी टोला, बालीडीह, सिजुआ, जमकनाली, जराकी सहित अनेक क्षेत्रों का दौरा कर जनता से हालचाल लिया। स्थानीय लोगों ने सांसद को बिजली, पानी, पेंशन, सड़क सहित अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सांसद विभिन्न ग्रामों के बुजुर्ग महिला पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण किया। सांसद विजय हांसदा ने मौके पर से ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फ़ोन कर समस्याओं को त्वरित गति से निष्पादित करने का निदेश दिया। बालीडीह पहुंचकर सांसद बीमार कार्यकर्ता बरणवास मुर्मू और टेरेसा हांसदा से उनके घर पहुंचकर मुलाकात किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, केंद्रीय सदस्य तनवीर अली, प्रखंड सचिव जहिरूदीन अंसारी, संतोष भगत, नारायण भगत, संजीत भगत, अबुल कलाम, इमरान अंसारी, कार्नलिश मुर्मू, मुस्लिम अंसारी, अली हुसैन, सनातन हांसदा, थॉमस, गेब्रियल किस्कू, कालिदास मुर्मू, इस्लाम अंसारी, नाजिर हांसदा, रंजीत पंडित, राजेश पंडित, भीम सेन आदि मौजूद थे।
ग्राम समाचार, राजकुमार भगत की रिपोर्ट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें