ग्राम समाचार, पाकुड़। लिट्टीपाड़ा राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोरडीहा, कुटलो, धर्मपुर डाक बंगला, सोनधानी सहित कई गांव का दौरा कर बुजुर्ग महिला पुरुषों के बीच गर्म वस्त्र कम्बल का वितरण किया। सांसद श्री हांसदा ने ग्रामीण जनता से हालचाल लेते हुए विभिन्न समस्याओं की जानकारी लिए। स्थानीय लोगों ने सांसद को बिजली, पानी, पेंशन, सड़क सहित अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद विजय हांसद ने मौके पर से ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया। सांसद ने पार्टी के वरीय कार्यकर्ता हेमलाल बेसरा के निधन पर सिमलोंग स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दिया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की, अशोक राम, बाबूजी हेम्ब्रम, प्रसाद हांसदा, रैमन हेम्ब्रम, दिनेश बास्की के अलावे पार्टी के कई लोग मौजूद थे।
Pakur News: सांसद ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल का वितरण किया.
ग्राम समाचार, पाकुड़। लिट्टीपाड़ा राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोरडीहा, कुटलो, धर्मपुर डाक बंगला, सोनधानी सहित कई गांव का दौरा कर बुजुर्ग महिला पुरुषों के बीच गर्म वस्त्र कम्बल का वितरण किया। सांसद श्री हांसदा ने ग्रामीण जनता से हालचाल लेते हुए विभिन्न समस्याओं की जानकारी लिए। स्थानीय लोगों ने सांसद को बिजली, पानी, पेंशन, सड़क सहित अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद विजय हांसद ने मौके पर से ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया। सांसद ने पार्टी के वरीय कार्यकर्ता हेमलाल बेसरा के निधन पर सिमलोंग स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दिया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की, अशोक राम, बाबूजी हेम्ब्रम, प्रसाद हांसदा, रैमन हेम्ब्रम, दिनेश बास्की के अलावे पार्टी के कई लोग मौजूद थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें