ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 16.01.2021 को उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र महगामा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय ने मरीजों को अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही साथ प्रसव केंद्र, वार्ड, ओपीडी व कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस दौरान महोदय ने स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्रदान कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ स्वास्थ्य केंद्र महगामा में रोगियों के लिए चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सिविल सर्जन गोड्डा शिव प्रसाद मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा जीतेंद्र कुमार देव, स्वास्थ्य केंद्र महगामा के चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Godda News: उपायुक्त ने महागामा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें