ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 16 .01.2021 को उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री भोर सिंह यादव के द्वारा गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के नीमाकला के अलावे विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर जनता दरबार का औचक निरीक्षण किया गया। बोआरीजोर प्रखंड के नीमाकला जनता दरबार में ज्यादातर ग्रामीणों के द्वारा ईसीएल से संबंधित समस्याओं को रखा गया जिसमें स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, तालाब की आवश्यकता, प्रदूषण, जमीन का मुआवजा, जमीन वापसी, पाइप से पेयजल आपूर्ति एवं आदि मामले थे। इस अवसर पर उपायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र का वितरण, पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण, श्रम विभाग की ओर से निबंधित महिला एवं पुरुष मजदूर को वस्त्र वितरण एवं सभी स्टॉल का निरीक्षण किया गया एवं जनमानस की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सधनता पूर्वक निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। ज्ञात हो कि उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा गोड्डा जिले के 9 प्रखंडों में प्रत्येक शनिवार को पंचायत स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉल में आकार आमजनों के द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को रखा जा है जिसके निष्पादन हेतु अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के द्वारा आवेदनों माध्यम से निष्पादित किया जा रहा है।आज दिनांक 16.01.2021 को मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत, ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत, बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभिठा पंचायत, महागामा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत, बसंतराय प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत, पथरगामा एवं गोड्डा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत, पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बक्सारा पंचायत, सुन्दरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत-बांसजोरी के पंचायत सचिवालय परिसर में उप विकास आयुक्त गोड्डा अंजलि यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आम जनता से योजनाओं/समस्या से संबंधित आवेदन लिए गए,एवं उनकी समस्याओं को सुना गया एवं जनता दरबार में आए आवेदनों की निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।प्रत्येक प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉल में आकार आमजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें सभी ग्रामीणों का आवेदन लिया गया जिसके निष्पादन हेतु अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्रवासियों को सभी विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने के साथ-साथ पेंशन, राशन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजना का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने तथा विभिन्न स्तरों पर कार्यान्वित की जाने वाली योजनाओं, कार्यक्रमों के संदर्भ में शिकायतों की प्राप्ति एवं निष्पादन के साथ-साथ सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विभिन्न विभागों में पंचायत मुख्यालय स्तर पर जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों में कंबल का वितरण भी किया गया। जनता दरबार का आयोजन जिला स्तरीय प्राधिकृत पदाधिकारी की निगरानी में किया गया। जनता दरबार में उपस्थित जिला स्तरीय प्राधिकृत पदाधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि जनता दरबार में आए आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जा सके।जनता दरबार में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
Godda News: उपायुक्त न बोआरीजोर प्रखंड के जनता दरबार का औचक निरीक्षण किया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें