ग्राम समाचार, चांदन, बांका। जानकारी के अनुसार केयर इंडिया, उदय कुमार सीएचसी चांदन के निर्देश पर कुसुम जोरी आशा कार्यकर्ता रेखा देवी द्वारा कमजोर बच्चे जिसका वजन 2 किलोग्राम से कम हैं उन नवजात बच्चे को घर जाकर बच्चे के रखरखाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा नवजात बच्चे के स्तनपान ओर खानपान से संबंधित जानकारियां दी गई।
इसके अलावे अन्य बच्चे के गृह भ्रमण के दौरान एच बी एन सी के तहत वजन करके देखा गया जिससे बच्चे के वृद्धि विकास के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इस मौके पर धात्री महिलाओं के साथ घर के अभिभावक मौजूद दिखे।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें