ग्राम समाचार, चांदन, बांका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में चिकित्सा प्रभारी डॉ एके सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान के तहत सुपरवाइजरों के साथ बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से चर्चा करते हुए डब्ल्यू एच ओ डॉक्टर
रमन कुमार ने बताया कि, 31 जनवरी से 4 फरवरी 2021 तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत घर घर जाकर 0 से 5 वर्ष बच्चों को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाने हेतु चर्चा की गई तथा पोलियो राउंड के पोलियो खुराक से वंचित कोई बच्चा नहीं रहे। वंचित रहे बच्चे को बी टीम के दौरान अवश्य पोलियो टीमों द्वारा पिलाई जाएगी। सुपरवाइजरों को बताया गया की, पल्स पोलियो अभियान में
मोबिलाइजिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे एक भी बच्चा पोलियो की दो बूंद खुराक से वंचित नहीं रह सके। मौके पर ब्लोक मुनिटर WHO चांदन डॉक्टर रमन कुमार, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार, हेल्थ मैनेजर डॉ यश राज, आयुष चिकित्सक डॉक्टर भोलानाथ गोराई, यूनिसेफ बीएमसी पंकज झा, केयर इंडिया उदय कुमार,एकान्टेन्ट संदीप कुमार तथा पोलियो सुपरवाइजर अमीन यादव, भीमलाल यादव, कामदेव दास सहित अन्य उपस्थित थे।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें