Chandan News: किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला आयोजित कर शपथ खाई

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन समर्थन और सरकार द्वारा बनाए गए तीन काला कानूनों के खिलाफ बुधवार को राजद सहित अन्य महागठबंधन में शामिल दलों की ओर से 30 जनवरी महात्मा 

गांधी शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसे देखते हुए आज चांदन बाजार से मुख्यालय होते हुए पांडेय डीह मोड़ तथा कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग पर आरजेडी कार्यकर्ता महागठबंधन के कार्यकर्ता एवं किसानों ने मानव श्रृंखला प्रस्तुत करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध कर कसम खाई, जिसमें मुख्य रूप से चांदन प्रखंड के पूर्व प्रमुख पलटन यादव व चांदन प्रखंड के आरजेडी अध्यक्ष अशोक यादव पूर्व 

आरजेडी अध्यक्ष तुलसी रजक इत्यादि ने बताया कि, जब तक सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए तीन काला कानून को वापस नहीं लेती है, तब तक हम महागठबंधन के लोग किसानों के लिए लड़ते रहेंगे। इस मानव श्रृंखला में क्षेत्र के सैकड़ों किसान मजदूरों ने मानव श्रृंखला प्रस्तुत करते हुए प्रदर्शित किया।

 

उमाकांत पोद्दार, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें