ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को चांदन प्रखंड के कांवरिया पथ स्थित आनंद आश्रम में गरीब असहाय दिव्यांग व्यक्तियों के बीच हर साल की भांति इस साल भी गरीबों के बीच शेरा गंजी प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से 500 सौ से अधिक कंबल वितरण किया गया। वितरण स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में चांदन प्रखंड के प्रमुख रवीश कुमार देवघर के चिकित्सक डॉक्टर प्रभात रंजन तथा चांदन जिला पार्षद निशा शालिनी के हाथों वितरण किया गया।
वितरण के दौरान सबसे मुख्य अतिथि को चादर एवं फूल माला देकर सम्मानित किया गया। इस सुनहरा अवसर पर बड़ी संख्या में गरीब असहाय दिव्यांग व्यक्तियों ने सुबह से ही मुख्य गेट पर कंबल पाने के लिए डटे दिखे। साथ साथ सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहा, तथा गरीबों के बीच बिस्कुट भी वितरण करते देखा गया। कंबल वितरण का कार्य कई वर्षों से इसी आनंद धाम में सुचारू ढंग से होते आए हैं, जिससे गरीब असहाय दिव्यांग व्यक्तियों का ठंड से निजात पाए जाते हैं। तथा वितरण स्थल पर कोरोना काल भी गाइडलाइन पालन करते देखा गया। अतिथि के रूप में भाजपा के अरविंद पांडे, अरविंद राय, जीत बहादुर सिंह, अभय कुमार चौधरी तथा शेरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीआईओ रेनू मिश्रा के साथ-साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित दिखे।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
टिप्पणी पोस्ट करें