ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व मुख्यमंत्री बिहार नितिश कुमार के शासनकाल मे बिहार मे तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री के हर गॉवों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने का सपना साकार होता हुआ दिख रहा है। उक्त बातें बेलहर
विधायक मनोज यादव ने बताया। आज उनके द्वारा चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग से कोरिया,आसाम धर्मशाला से धबौनी,भैरोगंज से दो मुहान व आरपाथर आदिवासी टोला से जोगमारन सड़क के अनुरक्षण कार्य का उद्घाटन किया गया। उक्त सडकों का उद्धाटन उन्होंने नारियल तोड़कर व फीता काटकर किया। साथ ही मिठाइयां बांटते देखा गया l उन्होंने कहा
कि, क्षेत्र का विकास मेरी पहली और अंतिम प्राथमिकता है। जिसको लेकर मैं हर समय तत्पर रहूंगा l इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद कुमार पाण्डेय, छात्र जदयु जिलाध्यक्ष रजत सिन्हा, बिनोद यादव, राजेन्द्र मंडल, हेमराज यादव, टीपन यादव, पूर्व मुखिया अशर्फी यादव, बिरेंद्र दास, उत्तरी बारने मुखिया पप्पू दास सहित दर्जनों राजग कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें