Bounsi News: राम मंदिर निर्माण कार्य समर्पण निधि अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी बौंसी मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक

 ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। 

प्रखंड के स्थानीय जैन धर्मशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी बौंसी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी लाल मोहन गुप्ता, महामंत्री व प्रभारी हीरालाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, सम्मिलित हुए। इस अवसर 

पर भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। जिसमें राम मंदिर निर्माण कार्य पर समर्पण निधि अभियान चलाकर हर घर तक पहुंचने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय कपूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मौके पर जदयू 

छोड़कर भाजपा में आए नवनीत झा एवं प्रमोद राय पुनः पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित प्रखंड महामंत्री संजीव सिंह, प्रकाश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक कुमार,नरेश दास,नईम खान,चंदन झा,छोटू साह,निर्मल झा,शैलेश सौरव,मुन्ना साह,विकास शर्मा,बबलु झा, झुनकी झा, महिला 

मोर्चा की नीरु शर्मा,रश्मि झा, पुष्पलता सिन्हा,प्रतिमा धोष, हेमकांत झा,दिवाकर साह,भवानी शंकर मिश्रा,सुवंश ठाकुर,अवधेश कुमार,संजीत गुप्ता,अज़ीज़ खां, सगीर खां,उज्ज्वल झा,सहित सभी कार्यकर्ता व मीडिया प्रभारी मनमीत कुमार उपस्थित थे।

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें