Bounsi News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को लेकर गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

 ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। 

 श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में बैंड, बाजा ,घोड़ा लगे रथ को आकर्षक तरीके से सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। सबसे पहले शोभा यात्रा मधुसूदन मंदिर से शुभारंभ की गई। उसके बाद गांधी चौक होते हुए मारवाड़ी गली, उसके बाद बजरंगबली चौक से होते हुए दुमका रोड, 

इंडियन गैस एजेंसी के पास से वापस होकर, पुनः बजरंगबली चौक पहुंचने के बाद, डेम रोड होते हुए, हॉस्पिटल  से वापस होते हुए, काली मंदिर के पास थाना गेट के समीप शोभायात्रा  समाप्त की गई। शोभा यात्रा बड़े भव्य तरीके से निकाली गई थी। इसमें राम दरबार की झांकी भी थी। गाड़ियों को बड़े भव्य ढंग 

से  पुष्पगुच्छ की मालाओं से सजाया गया था। आदिवासी नृत्य भी हो रहे थे। डीजे की थाप पर लोग झूम रहे थे। जय श्री राम का नारा लग रहा था। मंदिर निर्माण को लेकर हर तबके के लोगों में उत्साह देखी गई। जगह जगह पर होर्डिंग, बैनर, झंडा इत्यादि लगाए गए थे। इस शोभायात्रा में राजू कुमार सिंह, राजाराम अग्रवाल, पांडव झा, राकेश ओझा, सुजीत झा, दिवाकर साह, रवि भगत, अशोक गुप्ता, रंजीत दास, विक्की 

मिश्रा, पुरुषोत्तम ठाकुर, अभिषेक कुमार, संजय चौधरी, दिनेश यादव, खीरो यादव, शंभू मुर्मू, निर्मल झा, श्रीकांत यादव, पंकज मांझी, कुसुम बाला सिन्हा, रीना कुमारी, रश्मि झा, नीरू शर्मा, प्रतिमा घोष, देवाशीष पांडे, पवन बिहारी, मनोज मिर्धा, प्रदीप झा, संजीव झा, सुमन सिन्हा, संजीव शाह, गौरव चौधरी, छोटू दास, सागर कुमार, झूलों कुमार, किशोर मंडल,प्रभाकर झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कुमार  चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें