ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। आज दिनांक 03/01/2021 को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बौंसी प्रखंड के अंतर्गत सीएनडी उच्च विद्यालय बौंसी के प्रांगण में लेबर यूनियन के प्रखंड स्तरीय बैठक का एक आयोजन किया गया। जिसमें बौंसी प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर झा की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत के अंदर वार्ड में वार्ड
कमेटी तैयार कराना एवं कई तरह की समस्याओं के समाधान करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला इंटक के अध्यक्ष विनय कापरी थे। साथ ही जिला महिला अध्यक्ष रेखा सोरेन के अलावा बालेश्वर ठाकुर, डॉ महेंद्र प्रसाद साह, मदन दास, राजकुमार दास, रामकिशुन मंडल, बल्ली सिंह, ललितेश्वर यादव, किशन साह, चंपा देवी, प्रेम राय, फुल कुमारी, पार्वती देवी, शांति देवी, संजू देवी, इंदु देवी, पिंकी देवी, प्रीति देवी, रीता देवी, सावन देवी सहित कई कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें