ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। प्रखंड के बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के बघवा ग्राम के मैदान पर ईट भट्टा पर रविवार को दो कामगार की संदिग्ध मौत हो गई है। कामगार की पहचान सांपडहर गांव का गेना लाल दर्वे और छवी राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गेंनालाल 48 और छवी राय 50 साल का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, ठंड में काम करने
के कारण दोनों की मौत हुई है। परंतु किसी चिकित्सक ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रविवार को पंचायत के मुखिया सरगुन यादव के सहयोग से दोनों कामगार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों कामगार बहुत ही गरीब परिवार का है। उसकी मजदूरी से ही उसके परिवार का भरण पोषण होता था। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि, स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है। इस संबंध में स्वजनों ने किसी प्रकार का आवेदन भी नहीं दिया। इस कारण कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें