Banka News: विश्व प्रसिद्ध मंदार महोत्सव का आयोजन किया गया स्थगित

 ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 02/01/2021 को जिला पदाधिकारी बांका की अध्यक्षता में पापणी सरोवर पर की जाने वाली तैयारी एवं विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक वन विभाग बौंसी के आईबी में की गई। कोविड-19 के मद्देनजर जिला प्रशासन बांका के द्वारा इस बार मंदार महोत्सव का आयोजन नहीं कराया जाएगा। परंतु ,सफा धर्म स्वावलंबी 11 जनवरी से 15 जनवरी तक पापहरणी में स्नान करने के लिए आते हैं। इसके साथ ही मकर सक्रांति के अवसर पर पापहरणी में लोग स्नान करते हैं। पापहरणी बौंसी में मुख्य मकसद स्नान करने का प्रचलन है। जो 11 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए बैठक में प्रमुख रूप से पेयजल, शौचालय एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन बांका के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया। इसके अलावे पानी के टैंकर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। 

पापहरणी में पी एच ई डी के द्वारा 6 चापाकल लगाए गए हैं। सभी चालू है। इसके लिए जांच करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही एक बोरिंग भी पिछले वर्ष किया गया था। पुराने चापाकल अगर खराब हैं तो, उसे मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा टेंपरेरी शौचालय के निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को 8 हाई मास्क लगे हुए, बौंसी में चालू कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सड़कों की मरम्मती के लिए आर डब्लू डी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन बांका को स्वास्थ्य सेवा के मद्देनजर कैंप लगाने एवं चौबीस घंटा कार्यरत रखने का निर्देश दिया गया। पार्किंग स्थल के लिए जो पूर्व में व्यवस्था रही है। स्थल चिन्हित है। इसके मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका आदि की व्यवस्था भली-भांति करेंगे। साथ ही 24 घंटा नियंत्रण कक्ष चालू मोड की अवस्था में रहेंगे। समुचित संख्या में नाव एवं गोताखोर एसडीआरएफ की टीमें मौजूद रहेंगी। रात्रि की सुदृढ़ व्यव्स्था के मध्य नजर चोरी एवं छीना झपटी को रोकने के लिए रास्ते पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। सफा धर्मावलंबियों का स्थल बना हुआ है, वहां पर जाजिम एवं दरी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश अंचलाधिकारी बौंसी को दिया गया है। इसके अलावा अलाव की भी व्यवस्था की जिम्मेवारी सीओ अंचलाधिकारी बौंसी को दिया गया है। अग्निशमन की गाड़ी पापहरणी बौंसी में मौजूद रहेगी। प्रतिदिन साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। जो भी दुकानदार डस्टबिन नहीं रखेंगे उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक बांका के द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं पापहारणी में स्नान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। 

पार्किंग की व्यवस्था जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बांका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका देखेंगे। कोविड-19 के मद्देनजर प्रशासनिक दृष्टिकोण से गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था की जा रही है। मेला के नाम से कोई आयोजन नहीं होगा। उपरोक्त बातों को लेकर अंचलाधिकारी बौंसी को कोविड-19 को लेकर लगातार माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया। सपा धर्म के अनुयाई श्री सहदेव के द्वारा बताया गया कि, स्नान के लिए 10 जनवरी से लोगों का आना प्रारंभ हो जाता है। उन्होंने बताया की, कोविड-19 के मद्देनजर बाहर से आने वाले सपा धर्मावलंबियों से संपर्क कर इस बार ना आने का अनुरोध कर रहे हैं। अधिकतर लोग धनबाद, रामगढ़, रांची, संथाल परगना से लोग आते हैं। जिसका भी संपर्क नंबर उपलब्ध है, उन्हें इस बार कोविड-19 के मद्देनजर नहीं आने का अनुरोध कर रहे हैं। भेड़ा मोड पर ही गाड़ी को रोककर ना आने के लिए अनुरोध किया जाएगा। पुलिस के द्वारा लगातार गस्ती किया जाएगा। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक बांका, वन प्रमंडल पदाधिकारी बांका, उप विकास आयुक्त बांका, अनुमंडल पदाधिकारी बांका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका, सिविल सर्जन बांका, जिला परिवहन पदाधिकारी बांका, जिला पर्यटन पदाधिकारी बांका, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा बांका, जिला पंचायत पदाधिकारी बांका, जिला उप समाहर्ता बांका, भूमि सुधार उप समाहर्ता बांका, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत बांका, जिला मत्स्य पदाधिकारी बांका, कार्यपालक अभियंता विद्युत बांका, कार्यपालक अभियंता पी एच ई डी बांका, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बांका, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बांका, कार्यपालक अभियंता कार्य प्रमंडल संख्या -01 बांका, प्रखंड विकास पदाधिकारी बौंसी एवं बाराहाट अंचल अधिकारी, बौंसी एवं बाराहाट थाना प्रभारी बौंसी एवं बाराहाट अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बांका उपस्थित थे। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें