ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका। सदर अस्पताल बांका के लिए आज का दिन खुशी से भरा हुआ है। नर्सिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवार्ड नेशनल फ्लोरेंस नाइटेंगल 2020 के लिए बांका की जीएनएम सुश्री वंदना कुमारी का चयन किया गया है। नर्सिंग क्षेत्र का यह सर्वोच्च अवार्ड बांका स्वास्थ्य विभाग के लिए एवं बांका वासियों के लिए गौरव की बात है। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत के द्वारा लोक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में उत्साह, करुणा, समर्पण एवं सेवा भाव
से आपके द्वारा किए गए नर्सिंग कार्यों के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार नेशनल फ्लोरेंस नाइटेंगल 2020 के लिए भारतीय उपचर्या परिषद द्वारा आपका चयन किया गया है। इसके लिए बधाई। जिला पदाधिकारी बांका द्वारा इस अवार्ड के चयन के लिए जीएनएम सुश्री वंदना कुमारी को बधाई देते हुए, आगे भी अपने कर्तव्यों का पालन एवं रोगियों की सेवा निष्ठा पूर्वक करती रहेंगी। सुश्री वंदना कुमारी द्वारा इस अवार्ड के चयन पर काफी प्रसन्नता जाहिर की गई। उनके द्वारा बताया गया कि, बांका सदर अस्पताल में उनके सहकर्मी एवं पदाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलता रहा है। हमारा मेडिकल टीम एक परिवार की तरह है। जिसमें सबका सहयोग मिलता है। हम लोगों को अच्छा गाइडलाइंस मिला। बाकी हम सबों की मेहनत, समर्पण एवं सेवा रंग लाई। फलस्वरूप इस अवार्ड के लिए मेरा नाम चयनित किया गया।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें