Banka News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक चलेगा

 ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 18.01.2021 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के सफल आयोजन हेतु समाहरणालय कैंपस, बांका से जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत, बांका द्वारा जागरूकता रथ जिला मुख्यालय होते हुए सभी प्रखंडों/ ग्राम पंचायतों में संपूर्ण माह तक भ्रमण करेगी, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बांका, भूमि सुधार उप समाहर्ता बांका एवं अन्य पदाधिकारी, कर्मी मौजूद थे। 



इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा मार्च कॉलेज के छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधित शपथ दिलवाना, प्रदूषण जांच केंद्र पर विशेष जांच अभियान चलाना, परिवहन पदाधिकारियों के माध्यम से Reflective Tape/ SLD पर विशेष अभियान चलाना, जिले के सभी थानों द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य वैसे सभी धाराएं जो मोटरवाहन अधिनियम के तहत विशेष जांच अभियान चलाना, सड़क संबंधी विभाग के माध्यम से ज़ेबरा क्रॉसिंग पेंटिंग/ लैंड मार्किंग ब्लैक स्पॉट/ ग्रे स्पोर्ट्स स्थलों पर करवाना, जिले के सदर अस्पताल के डॉक्टरों के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन एवं विद्यालय महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराना, परिवहन पदाधिकारी के माध्यम से परमिट पर विशेष अभियान चलाना एवं फिटनेस कैंप का आयोजन कराना, रेड क्रॉस, शामिल है।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें