Rewari News : कैप्टन अजय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया


रेवाड़ी : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। कैप्टेन अजय सिंह ने भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा बताये गये मूल मंत्रों पर चलने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब एक महान दार्शनिक, बुद्धिजीवी, समाज सुधारक थे। बाबा साहेब ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को जाग्रत किया और कहा कि अपने अधिकारों को प्राप्त करे ताकि दलित सामज का उत्थान व कल्याण हो। यादव ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता तो थे ही इसके अलावा वे महान समाज सुधारक थें। उन्होंने विशेष तौर पर दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए बहूत से कार्य किए थे। इसलिए हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने गरीब, कमजोर व बेसहाराओं के अनेक कार्य किये इसलिए प्रत्येक वर्ग उनका आदर करता है। बाबा साहेब ने विशेष तौर पर दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए बहूत से कार्य किए थे। वे ना केवल एक युगपुरूष, दूरदृष्टा व क्रान्तिकारी विचारों के व्यक्ति थे, बल्कि हमेशा गरीबों, समाज के कमजोर वर्गों व महिलाओं के लिए व्यापक आर्थिक हितों की वकालत करने वाले अग्रणी नेता भी थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा पिछड़े वर्गों को समानता, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए साहसपूर्ण संघर्ष किया जोकि मानवता के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता है। 


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें