Pathargama News: पथरगामा के दोनों भाजपा मंडल कमेटी का गठन किया गया




ग्राम समाचार, पथरगामाः- प्रदेश भाजपा कमेटी के निर्देशानुसार पथरगामा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित द्वारा गठित कमेटी में मुनीलाल भगत और संजय झा को महामंत्री बनाया गया है वहीं प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर सुशील भगत, अजय महतो, सोनू भगत, संजय मंडल को चयनित किया गया है।गोपाल भगत, सुबोध भगत, संजीव यादव, पितांबर पांडे, शोभा देवी, मीरू बेसरा को प्रखंड मंत्री बनाया गया है।राजिव प्रसाद भगत को मीडिया प्रभारी तथा रितिक राज को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है एवं मुकेश महतो को कोषाध्यक्ष तथा दिनेश शाह को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

उधर विसाहा मंडल के अध्यक्ष जगरनाथ माझी ने भी अपने कमेटी का गठन कर लिया है।जिसमें नरेंद्र प्रसाद महतो तथा संजय कुमार निराला को महामंत्री बनाया गया है।रविंद्र कुमार, कुंदन सिंह, बासुकी राणा, सुबोध कुमार राणा को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया है।जयप्रकाश सिंह, सुशील मड़ैया, पूनम देवी, पंकज साह, संजय प्रसाद साह को प्रखंड मंत्री बनाया गया है।सुमरीत मांझी कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं।विपुल दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। आशुतोष चौधरी को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। सांसद निशिकांत दुबे, विधायक अमित कुमार मंडल, जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, मदन महतो, शिलधर महतो, डॉक्टर सरवन गुप्ता, अधिवक्ता इंद्रजीत तिवारी तथा राजेश टेकरीवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

  -ःअमन राज, पथरगामाः-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें