Pakur News: डॉ.अंबेडकर की 64वीं पुण्यतिथि पर दी झामुमो ने श्रद्धांजलि


ग्राम समाचार, पाकुड़। शहर के अंबेडकर चौक पर 64वीं पुण्यतिथी पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा। संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर एक नयी ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त करने के लिये ऐसे संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिये मिसाल बन गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर 6 दिसंबर 1956 को देहांत हुआ था। बाबा साहब अंबेडकर एक विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और अभियान चलाए थे। बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। बाबा साहब का निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ। उन्हें वर्ष 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। मौके पर झामुमो जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रखंड सचिव पंचलाल यादव, नगर संयुक्त सचिव, देवानंद टुडू, राजा हांसदा, जहूर आलम, तौफीक अहमद, आपेल शेख, आलिम शेख, दनारूल शेख, सुबोध रविदास, जाकिर हुसैन, साफु शेख आदि उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें