Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एंव क्षेत्रीय भाषा विभागाध्यक्ष प्रो कारू मांझी का आकस्मिक निधन ,शोक की लहर


ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: पद्यश्री प्रो दिगंबर हांसदा के निधन का शोक अभी पूरी तरह से खत्म हुई ही नहीं थी, कि इसके बीच और संताली  लेखक व साहित्यकार प्रो कारु मांझी(63) के निधन की सूचना मिली। सूत्रों के मुताबिक प्रो कारु मांझी विगत कुछ दिनों से बीमर चल रहे थे और उनका इलाज़ टाटा मुख्य अस्तपाल में चल रहा था। रविवार की रात अचानक तबियत बिगड़ी गई और देर रात में  उनका निधन हो गया। प्रो कारु मांझी कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एंव क्षेत्रीय भाषा के विभागाध्यक्ष  के रुप कार्यरत थे। प्रो मांझी मुल रुप से पोटका प्रखण्ड अन्तर्गत के फुलझारी के निवासी थे। मानपुर उच्च विद्यालय से 1977  में मैट्रीक परीक्षा पास कर उच्च शिक्षा  की पढ़ाई रांची विश्वविद्यालय से पुरी की। प्रो मांझी एक शिक्षक के रुप में एलबीएसएम काॅलेज में नियुक्त थे। उनकेे निधन पर शिक्षा जगत एंव संताली साहित्यकारों में शोक की लहर है।

 संजय हांसदा ,पोटका,जमशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें