Chandan News: चांदन में कृषि कानून बिल के खिलाफ भारत बंद का मिलाजुला असर

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। कृषि कानून बिल के खिलाफ चांदन प्रखंड के मुख्यालय से लेकर चांदन बाजार तक राजद के राजनीतिक दलों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराया, एवं कुछ घंटों के लिए देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग में जाम लग गया। चांदन प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, गोविंद यादव ने बताया की सरकार की गलत नीति से किसान बिल जो लागू किया है, वह बिल जल्द से जल्द वापस ले, अन्यथा हम किसानों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। इस नए किसान बिल से किसानों की अनदेखी की गई है। यह किसानों का बिल काला कानून बिल है,जो किसानों पर भारी बोझ है, इस कृषि बिल को आपस लेना होगा।



बंद समर्थकों को देखते हुए, चांदन थाना अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद राय, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गाशंकर, के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल के साथ तैनात रहे।

राजद के बंद समर्थकों में पूर्व प्रमुख बैचू यादव, पूर्व प्रमुख पलटन यादव, तुलसी रजक, गोविंद यादव, भीम लाल यादव, गेना लाल यादव, गिरधारी यादव, एवं राजद कार्यकर्ताओ के साथ-साथ किसानों ने भी सड़क पर उतर कर किसान बिल का विरोध-प्रदर्शन किया।

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें