Bounsi News: कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बौंसी वासियों को दी बधाई

 ग्राम समाचार बौंसी बांका। बौंसी प्रखंड के स्थानीय गोकुल विहार होटल में बुधवार को कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधायक ने बौंसी को नगर पंचायत बनने के लिए बौंसी वासियों को बधाई दी और कहा कि, बौंसी प्रखंड जो नगर पंचायत बनने का नोटिफिकेशन 2017 में जारी किया गया था। परंतु किसी कारणों से यह लंबित पड़ा हुआ था। कटोरिया का 2019 में जो लिस्ट गया था। पंचायत समिति से पारित होकर, जिला गया था, जिला से फिर 

आनन-फानन में पटना भेजा गया था। बताया गया कि 2019 का फाइल पहले आया। इसी वजह से कटोरिया को नगर पंचायत की मोहर पहले लग गई। क्योंकि बौंसी नगर पंचायत का लिस्ट 2017 में ही भेजा गया था। जो किसी कारणों से लंबित पड़ा हुआ था। इस वजह से बौंसी नगर पंचायत पर मुहर लगने में थोड़ी विलंब हो गई। लेकिन पुणः इंक्वायरी करने के बाद बौंसी का फाइल केबिनेट भेजा गया और उस पर मुहर लगी। नतीजतन बौंसी नगर पंचायत बना। साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार की यह सराहनीय कदम है। बौंसी और कटोरिया टीम की ओर से धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि, शहरीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अच्छा फंडिंग, अच्छा शहर रखरखाव सुविधा कटोरिया और बौंसी को मिले। साथ ही कहा कि, बौंसी को नगर पंचायत बनने से अच्छा फंडिंग आएगा। यह शहरीकरण के तरफ आगे बढ़ेगा। क्योंकि मंदार एक पर्यटन स्थल है। मंदार का काफी महत्व है। इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का सरकार का शुरू से प्रयास रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि, बौंसी को नगर पंचायत से नगर परिषद में जितना जल्दी हो सके इसे तब्दील कर दिया जाए। पर्यटन के रूप में बौंसी का ज्यादा विकास होगा। यहां की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि, हम और हमारी टीम मजबूती से विकास के लिए खड़ी रहेंगी। जो भी अधूरा कार्य बाकी है। वह जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश रहेगी। इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ता ने शिरकत की। मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, महामंत्री राकेश चौधरी एंव संजीव, जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ,संतोष चौधरी,मीडिया प्रभारी निर्मल झा,महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या सिंह,रश्मि झा सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर आई पास के द्वारा चलाए जा रहे। साझा प्रयास नेटवर्क से सेवा भारती के चंदन कुमार ने कटोरिया विधानसभा के विधायक डॉक्टर निक्की हेंब्रम से सेफ अबॉर्शन पर चर्चा भी की। चर्चा करते हुए बताया गया कि, हमारे क्षेत्र में जानकारी के अभाव में लोग सरकारी अस्पताल में नहीं पहुंच पाते हैं और वो जान से हाथ धो बैठते हैं। मैडम ने आश्वासन देते हुए कहा कि, पीएचसी और सीएससी लेवल पर उन्हें पूर्ण सहयोग मिलेगा। महिला मंडल को भी इससे जोड़ने की बात कही। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें