Bhagalpur news:अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नेता ने बांटे कंबल


ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह भागलपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने शुक्रवार को ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर भागलपुर विधानसभा के विजय मित्रा मंडल के चुनहारी टोला में मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत की अध्यक्षता में कंबल वितरण किया। अर्जित ने पंडित महामाया मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सभी से आह्वान किया कि उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को जीवन में उतारे। दोनों महान विभूतियों का जीवन समाज को समर्पित था। उन्होंने अपने कृतित्व से समाज एवं देश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने का कार्य किया। अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी को याद करते हुए कहा कि अटल जी देश की सेवा एवम राष्ट्रभक्त सह भाजपा के भीष्म पितामह रहे एक एक कार्यों को भारत सहित पुरा विश्व याद रखेगा। उनके सभी सपनों को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। उनका सपना था कि जब देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी तब राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा। आज उनका सपना साकार होते दिख रहा है। साथ ही अर्जित ने कहा जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का कार्य है। सर्दी का मौसम है। ऐसे में जरूरतमंदों को सामर्थ्य के अनुसार गर्म कपड़े का वितरण करना चाहिए। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ पासवान, भागलपुर विधानसभा के प्रभारी अभय घोष सोनू, विधानसभा के तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर, मुन्ना सिंह, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, महामंत्री चंदन पांडेय, मंडल महामंत्री संजय भट्ट, आलोक, अनुज राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें