अकबरनगर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद मिठाई खिलाकर खुशी जताते ग्रामीण |
बता दे कि अकबरनगर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बाद मंगलवार को पंचायत की उपमुखिया चांदनी देवी के आवास पर लोगों ने मिठाई बांट व गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने नीतीश सरकार के इस कदम का स्वागत किया साथ ही अकबरनगर का अच्छी तरह विकास होने की बात भी कही।
बुधवार को खुशी का इजहार करते हुए ग्रामीण कन्हैया झा ने बताया कि सुविधाओं के मामले में अकबरनगर काफी पिछड़ा था। विकास ना होने से यहां समस्याओं का अंबार लगा था। अब कैबिनेट के प्रस्ताव की मंजूरी से यहां भी ससंगठित विकास होगा।
उपमुखियाप्रतिनिधि जीतेंद्र यादव ने कहा कि यहां भी अब नागरिकों को सुविधाएं मिल सकेगी। स्वास्थ्य व शिक्षा का लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा। अशोक झा व निकेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद बिचौलियों व दलाल का काम खत्म होगा। विकास की गंगा बहेगी सभी नागरिकों को फायदा होगा। केंद्र व राज्य स्तर से सीधे क्षेत्र में विकास के लिए फंड मिलेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य बंटी कुमार, वार्ड प्रतिनिधि श्रीकांत मंडल, चंदन पासवान, आबिद अली, गौरव कुमार, प्रणवेश झा, लखन लाल पासवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें