Rewari News : पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. इंदिरा गांधी की जयंति पर मालाअपर्ण कर श्रद्वाजंलि दी



रेवाड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. इंदिरा गांधी की जयंति पर रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास स्थान मॉडल टाउन में इंदिरा की प्रतिमा पर माला अपर्ण कर श्रद्वाजंलि दी। चिरंजीव राव ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का व्यक्तित्व बेहद करिश्माई था और विश्व के क्षितिज पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी। इंदिरा ने हरित क्रांति, बैंकों को राष्ट्रीकरण, गरीबी हटाओ का नारा दिया और विभिन्न योजनाएं चलाकर देश से गरीबी दूर करने का प्रयास किया। इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में हमेशा जानी जाती रहेंगी। आज ही के दिन इलाहाबाद के एक संपन्न परिवार में जन्मी इंदिरा प्रियदर्शिनी ने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उसके बाद उन्होंने देश की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तो इंदिरा जी को मां दुर्गा के नाम की उपाधी भी दी थी। उन्होंने पाकिस्तान से टक्कर लेेकर बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करवाया। दुनिया के देश उनके दृढ़ राजनीतिक निर्णयों से चमत्कृत होते रहे। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी देश के आम आदमी की आवाज उठाई और उनके उत्थान के लिए काम किया है। विधायक राव ने कहा कि आज ही के दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का भी जन्मदिवस है। उनको भी हम शत-शत नमन करते हैं। झांसी पर अंग्रेजों का कब्जा हो जाने के बाद रानी लक्ष्मीबाई ने कालपी जाकर अपना संघर्ष जारी रखा। नाना साहब और तात्या टोपे के साथ मिलकर रानी ने अंग्रेजों के छक्के छुडा दिये। अंग्रेजों से वीरतापूर्वक लडते हुए युद्ध में शहीद हो गईं थी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें