Rewari News : भारतीय मजदुर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म शताब्दी वर्ष पर रेवाड़ी के नेहरू पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : रेवाड़ी में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नेहरू पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री मदन लाल कौशिक ने शिरकत की। मुख्यतिथि मदन लाल कौशिक ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय मजदुर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक गांव में पैदा हुए। दसवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद संघ से जुड़े और उच्च शिक्षा नागपुर में ग्रहण की। ठेंगड़ी ने संघ प्रचारक के रूप में केरल और मध्यप्रदेश गए। इसके बाद उन्होंने भारतीय मजदुर संघ की स्थापना की। जिला प्रधान साँवत सिंह ने बताया कि उन्होंने चार बड़े संगठन बनाये और कई पुस्तके लिखी भारतीय मजदुर संघ के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। संघ की और से उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है कल इसका समापन होगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें