रेवाड़ी, 3 नवंबर। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा सितम्बर माह के दौरान ऑनलाइन जॉब फेयर का आयोजन किया गया जिस 2740 प्रार्थियो ने भाग लिया जिनमें से 112 प्रार्थियो का चयन हुआ जिनमें से 7 प्रार्थियो को शार्टलिस्ट किया गया।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से समय-समय पर जॉब फेयर का आयोजन कर रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाते हैं लेकिन अब कोविड-19 के कारण जॉब फेयर का आयोजन केवल ऑनलाइन ही किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि सीएनवी एक्ट 1959 के तहत गत माह के अंत तक 180 सार्वजनिक क्षेत्र व 297 निजी क्षेत्र संस्थापनाए तथा 59 सार्वजनिक क्षेत्र व 278 निजी क्षेत्र की पंजीकृतं संस्थापनाओं को कवर किया गया।
डीसी ने बताया कि पुरानी बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 136 बाहरवी पास प्रार्थियो को 3 लाख 63 हजार 600 रूपए व 64 स्नातक व स्नातकोत्तर प्रार्थियो को 2 लाख 86 हजार 500 रूपए की राशि सहित कुल 6 लाख 50 हजार 100 रूपए की राशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जिले में मास अक्टूबर में 152 सक्षम युवाओं की तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि गत माह के दौरान 239 प्रार्थियो ने अपना नाम दर्ज कराया तथा संजीव रजिस्टर में इस समय 23 हजार 650 प्रार्थियो का नाम दर्ज है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें