रेवाड़ी, 3 नवंबर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ की ओर से बाल महोत्सव-2020 का ऑनलाइन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओ में ज्यादा से ज्यादा बच्चों की प्रतिभागिता हो, इसके लिए शहर व गांवों मे जागरूकता अभियान किया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुडा ने बाल महोत्सव-2020 में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों कि कला को मंच प्रदान करने के लिए बाल महोत्सव- 2020 ऑनलाइन प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। ताकि बच्चों मे छुपी प्रतिभा बाहर आ सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि बच्चे हरियाणा राज्य द्वारा उपलब्ध करवाए गए लिंक childwelfareharyana.com/balmahotsav पर अपनी वीडियोज व फोटोज अपलोड कर सकते है। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर इस कोविड को समाप्त करना है और दो गज की दूरी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करना है ।
नगराधीश संजीव कुमार ने भी बच्चो व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए परिषद द्वारा ऑन लाइन बाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से जिले के सभी बच्चों व अभिभावकों को आह्वïान किया कि सभी अधिक से अधिक बच्चों की इन प्रतियोगिताओ में भाग लेना सुनिचित करें। उन्होंने कहा की इन प्रतियोगिताओ में एक बच्चा एक से अधिक प्रतियोगिताओ में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया की अपनी इंट्री 10 नवंबर 2020 तक परिषद द्वारा दिये गए childwelfareharyana.com/balmahotsav लिंक पर भेज सकते है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें