Pakur News: गरीबों के सच्चे मसीहा,जयंती पर जेएमएम ने बिरसा मुंडा को किया याद, झारखंड स्थापना दिवस की दी बधाई.


ग्राम समाचार,पाकुड़।  जेएमएम जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर उनके प्रतिमा में माल्यार्पण कर कहा कि आदिवासी समुदाय में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती एवं झारखंड का 20 वां स्थापना दिवस रविवार को मनायी गई। बिरसा मुंडा खूंटी ज़िले में उलिहातू गांव के रहने वाले थे। 1895 में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की लागू की गयी ज़मींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ-साथ जंगल-ज़मीन की लड़ाई छेड़ी। यह सिर्फ कोई बग़ावत नहीं थी। बल्कि यह तो आदिवासी स्वाभिमान, स्वतन्त्रता और संस्कृति को बचाने का संग्राम था। बिरसा ने 'अबुआ दिशुम अबुआ राज' यानि 'हमारा देश, हमारा राज' का नारा दिया। जयंती के अवसर पर झामुमो जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, जिला युवा सचिव उमर फारूक, जिला अल्पसंख्यक सचिव वीरेन घोष, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप, नगर सचिव रियाज अंसारी,  नगर संयुक्त सचिव देवानंद टुडू, जहूर आलम, किशोर भगत, विकास साहा, पिंटू सिंह, प्रकाश सिंह, राजा हांसदा, नूर आलम, मुंशी हांसदा, मुलाय सोरेन, तौफीक अहमद, अंसार अंसारी, अशराफुल शेख आदि मौजूद थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें