ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत नर्मा को दल का नेता बनाए जाने को लेकर यहां कार्यकर्त्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है। इसका जश्न कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। बता दें कि बीते एक दशक से कहलगांव के सदानंद सिंह कांग्रेस के विधायक दल के नेता थे। लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। उनकी जगह पर उनके बेटे शुभानंद मुकेश ने चुनाव लड़ा और हार गए। जिले की तीन विधानसभा सीटों से कांग्रेस चुनाव लड़ी। इनमें सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव शामिल हैं। लेकिन दो सीट पर कांग्रेस कको हार का सामना करना पड़ा। केवल भागलपुर सीट पर ही कांग्रेस जीत पाई। यहां से कांग्रेस के अजीत शर्मा ने तीसरी बार जीत हासिल की। पहले उपचुनाव में, फिर 2015 के चुनाव और अब इस बार भी उनकी जीत हुई है। उनको कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। इसके साथ ही भागलपुर के कांग्रेसियों में नई आस जगी है। अजीत शर्मा के विधायक दल का नेता बनने के बाद शहर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। उन्हें बधाई भी दी।
बधाई देने वालों में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष अभय आनंद, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कोमल सृष्टि, शैलेंद्र नारायण, चिक्कू कुमार, पंकज सिंह, नवीन सिंह, अभिजीत गुप्ता, सोइन अंसारी, रविन्द्र नाथ यादव, अभिषेक चौबे, अभिमन्यू यादव, बाबर अंसारी व राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु, सरवर इमाम, राहुल कश्यप, अंजनी सिंह, पंकज सिंह, विजय यादव, अमर साह, अमर यादव, सुभाष यादव आदि शामिल हैं। वहीं अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सदन में जनता की आवाज बनेगी। विपक्ष की भूमिका पूरी तरह से निभाएगी और जनहित के कार्यो को पूरा करने के लिए आवाज उठाएगी। उनकी प्राथमिकता में शिक्षा, नौकरी व अन्य मुद्दे होंगे जिनसे आमजन का सीधा सरोकार होगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें