Jamshedpur News: पद्मश्री प्रो दिगंबर हांसदा का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि आज।

 

ग्राम समाचार संवाददाता,जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय संताली परिषद के संस्थापक अध्यक्ष, संताली के साहित्य महान साहित्यकार एवं शिक्षाविद पद्य श्री प्रो दिगंबर हांसदा का आज राजकीय सम्मान के साथ विष्टपुर के पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल उनके आवास करनडीह में निधन हो गया था। इससेे पूर्व आमजनों की अंतिम दर्शन के लिए जयपालसिंह मैदान में रखा जायेगा। दर्जनों साहित्यिक व सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रो हांसदा ने भारतीय संविधान का संताली भाषा में अनुवाद किया है। वर्ष 2018ई॰ में प्रो हांसदा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। वहीं जेएनयू भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो वीर भारत तलवार ने प्रो हांसदा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के समय वे प्रो के संपर्क में आए और शिक्षा, संस्कृति,भाषा एवं ओलचिकी के सवाल पर साथ मिलकर आंदोलन करते थे। संताल के ही नहीं बल्कि संपूर्ण आदिवासी समुदाय के लिए वे एक आदर्श व्यक्ति थे। उनसे गुणों से बहुत कुछ सीखा जाना चाहिए एवं जीवन में उनके आदर्शो कोको आत्म करने की जरूरत है।

 इधर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रो दिगंबर हांसदा के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि संताली भाषा को विश्व की पटल पर ले जाने में प्रो हांसदा का अभूतपूर्व योगदान रहा है। उनका निधन से शिक्षा एवं साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। 

कालीदास मुर्मू ,जमशेदपुर।



Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें