GoddaNews: समाहरणालय में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई



ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-      आज दिनांक 15 .11.2020 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गोड्डा  भोर सिंह यादव यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा  वाईएस रमेश के द्वारा संयुक्त रुप से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महोदय ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजो के खिलाफ और सामाजिक समता के पक्ष में उनका महत्वपूर्ण योगदान था उन्होंने मुंडा आदिवासियों को अंग्रेजों के दमन के विरुद्ध खड़ा करके एक सम्मान हासिल की। 19 वीं सदी में बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक मुख्य कड़ी साबित हुए थे महोदय के द्वारा बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को रांची के उलिहातू गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम करमी हातू और पिता का नाम सुगना मुंडा था उस समय भारत में अंग्रेजी शासन था आदिवासियों को अपने इलाके में किसी प्रकार का दखल मंजूर नहीं था। बिरसा मुंडा को उनके द्वारा किए गए विशेष कारणों के कारण उनकी जाति के लोग उन्हें भगवान मानते थे एवं उनका सम्मान करते थे। छोटी सी उम्र में जब भगवान विरसा मुंडा ने अपनी जाति के लोगों पर अंग्रेजों को अत्याचार करते देखा तो उनका मन क्रोधित हो उठा तत्पश्चात उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह की। 9 जून 1900 को रांची के कारागार में इस महान योद्धा ने अंतिम सांसे ली।

मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता  मनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद  राजीव कुमार मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।




Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें