Godda News:video- पेट दर्द से परेशान वृद्धा मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर, ललमटिया के पास रास्ते में मौत


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। मेहरमा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से गोड्डा ले जाने के क्रम में रास्ते में वृद्धा ने ललमटिया  के पास दम तोड़ दिया।मंगलवार को ही वृद्धा को अचानक पेट में दर्द हुआ था।


परिजनों ने बताया दही गुड़ा चूड़ा खाने से पेट फूल गया था जहां खोखा मंडल को परिजनों ने मेहरमा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। हालत गम्भीर होने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने उसे गोड्डा रेफर किया था। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। खोखा मंडल की मौत पर परिजन में रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि मृतक खोखा मंडल 70 वर्षीय मेहरमा प्रखंड शंकरपुर का निवासी था। मंगलवार को अचानक पेट में जोर जोर से दर्द होने लगा। इसके बाद परिजनों ने खोखा मंडल को इलाज के लिये समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले आये। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर, फिर भी दर्द ठीक नहीं हुआ तो उसे गोड्डा रेफर कर दिया। जहां गोड्डा जाने के क्रम में ललमटिया मिशन स्कूल के पास उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने उसे एंबुलेंस से उतारकर अब उसे अपने घर मेहरमा शंकरपुर गांव ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

                           -ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। 

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें