Bounsi News: डॉ निक्की हेम्ब्रम का किया कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत

 ग्राम समाचार, बौंसी ,बांका। कटोरिया विधानसभा की नई विधायिका डॉक्टर निक्की हेम्ब्रम कल बुधवार को बौंसी पहुंची। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।



 इसके पूर्व प्रखंड के भलजोर में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पूरनलाल टुडू की अगुवाई में उन्हें माला पहनाया गया और उनका स्वागत किया गया। उसके बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक बौंसी स्थित मंदार मधुसूदन मंदिर में पहुंची और ईश्वर के समक्ष मत्था टेका और पूजा अर्चना की। यहां से निकलने के बाद वह सीधा श्याम बाजार गई जहां श्याम बाजार में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वही बौंसी में महिला मोर्चा कि प्रखंड अध्यक्ष संध्या सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर के द्वारा विधायिका का स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा प्रकाश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद दिखे।

मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें