Sahibganj News;शरद पूर्णिमा के शुभअवसर पर गंगा सेवा समिति ने की गंगा आरती का आयोजन!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।गंगा सेवा समिति ,साहिबगंज के द्वारा शनिवार की संध्या शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  मुक्तेश्वर धाम सीढ़ी घाट,साहिबगंज में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुरोहित पंडित  मदन ओझा  के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती कराई गई।
                                                                                         इस अवसर पर गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय,उपाध्यक्ष डॉ रणजीत सिंह,शशि कुमार सुमन,राजीव ओझा अमित कुमार सहित अनेकों गंगा भक्त श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में शामिल हो लाभान्वित हुए,साथही शरद पूर्णिमा की संध्या गंगा आरती के समय पूरा गंगातट हर हर गंगे, जय माँ गंगे के नारों से भक्तिमय गुंजायमान हो उठा।समिति के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कहा कि गंगा से गंगा आरती से लोगो का भावनात्मक जुड़ाव हो।वहीीं समिति के उपाध्यक्ष डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि आमजन जन्म से लेकर मृत्यु तक गंगा जल का उपयोग करते हैं,गंगा की सफाई व स्वच्छता आम जनभागीदारी से ही सम्भव है। 
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें